जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: झारखंड के राजकीय परब करम के अवसर पर सोमवार को बड़जोड़ा में बिरसा बिनोद करम अखड़ा के बैनर तले भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित मैदान में आयोजित महोत्सव में आसपास के करीब 30 गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। करम गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा मैदान उत्सव के रंग में रंगा रहा। महोत्सव में 21 करम अखड़ा टीमों ने भाग लिया। विभिन्न गांवों से पहुंची टीमों ने पारंपरिक करम नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। करम गीतों पर महिला-पुरुष, युवा और बच्चे भी झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से नृत्य-गायन कर सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया。 यह भी पढ़ें- करमा पर्व प्रकृति संरक्षण और भाई-बहन के अटूट प्रेम का देता है संदेश ...