जामताड़ा, सितम्बर 16 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। आमतौर पर शांत रहने वाले जामताड़ा वृद्धाश्रम में मंगलवार को बच्चों की खिलखिलाहट गूंज उठी। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने जब बुजुर्गों के बीच पहुंचे तो माहौल में अपनापन घुल गया। किसी बच्चे ने बुजुर्गों का हाथ थामा, तो किसी ने उनसे बातें कीं। मासूम बच्चों के बीच कुछ पल बिताकर बुजुर्गों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई। बच्चों ने बुजुर्गों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी और उनके साथ समय बिताया।

वृद्धों के लिए सामग्री वितरण वहीं सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से बुजुर्गों के लिए मच्छरदानी, बेडशीट, फल, बिस्किट, मूढ़ी, हार्लिक्स समेत अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई। मौके पर चिकित्सक डॉ शालिनी कृष्णन ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकि...