जामताड़ा, अगस्त 22 -- Jamtara News: फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत में नाबार्ड समर्थित जलछाजन विकास योजना की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगा है। बानरनाचा जलछाजन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने 18 अगस्त को डीसी को आवेदन देकर संबंधित स्वयंसेवी संस्था पर योजना के संचालन में मनमानी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि योजना की राशि में से 15 लाख रुपये से अधिक की कथित अनियमित निकासी की गई है। आरोप है कि स्थानीय मजदूरों से काम कराने के बावजूद उनके खातों में भुगतान नहीं किया गया। इसके बजाय देवघर जिले के कुछ खाताधारकों के खातों में राशि भेजी गई। उन्होने आवेदन में कुछ खाताधारकों और मां दुर्गा हार्डवेयर का नाम भी दिया है। उन्होंने संबंधित बैंक खातों की ज...