जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कुंडहित में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति(एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य रीना मंडल ने की। बैठक में सीआरपी संजीव मिस्त्री ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया, उसके अधिकारों, कर्तव्यों तथा विद्यालय के विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद सर्वसम्मति से जानकी मंडल को समिति का अध्यक्ष एवं अनिल पाल को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही समिति के 20 सदस्यों का भी चयन किया गया। नियमानुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप मुर्मू समिति के पदेन सचिव रहेंगे। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल,शिक्षक लखन मंडल, साधु चरण मंडल, उमा देवी, सोमेन समतों, विद्यालय के लिपिक रवींद्रनाथ ...