जामताड़ा, अगस्त 25 -- Jamtara News: जामताड़ा। थाना क्षेत्र के उदलबनी स्थित री फैक्ट्री के समीप एसएस हॉस्पिटल में सीजर से प्रसव के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को महिला के परिजन शव लेकर एसएस हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया। परिजनों ने पूरे मामले की जांच और उचित मुआवजे की मांग की। मृतका की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के भंडारो गांव निवासी सुनीता मरांडी (20), पति मुकेश हांसदा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां सीजर के माध्यम से उसने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई。

परिजनों का आरोप परि...