Jamtara News: प्रकृति के सम्मान, कर्म के महत्व और आपसी प्रेम का संदेश देता है करमा, जहां कर्म है वहीं धर्म है: इरफान
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: प्रकृति, हरियाली, भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक कर्मा पूजा जामताड़ा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कर्मा पूजा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बहनों का आशीर्वाद लेते हुए सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। पारंपरिक गीत-संगीत, पूजा-अर्चना और करम नृत्य से पूरा वातावरण लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कर्मा पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व हमें प्रकृति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.