जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: जामताड़ा जिले के विकास और जनहित से जुड़ी 11 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो जामताड़ा जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग-पत्र सौंपकर जिले की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री ने मांगों पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रतिनिधिमंडल में झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लालू अंसारी, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष सह युवा नेता प्रदीप मंडल,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर सहित अन्य शामिल थे...