Jamtara News: पानी ऑपरेटरों की लापरवाही से रोज बह रहा हजारों लीटर पेयजल
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संचालित शहरी जलापूर्ति योजना विभागीय उपेक्षा और पानी ऑपरेटरों की घोर लापरवाही के कारण अपनी उपयोगिता खोती दिख रही है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण शहर के कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं, वहीं दूसरी तरफ जल भंडारण टंकियों से रोज हजारों लीटर साफ पेयजल सड़कों और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है।
लापरवाही की वजहें स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुर्मीपाड़ा स्थित जलापूर्ति ऑपरेटर की लापरवाही के कारण पानी की टंकी फुल लोड होने के बाद भी मोटर पंप समय पर बंद नहीं किए जाते। इसके चलते घंटों तक ओवरफ्लो होता रहता है। टंकी से गिरता यह सप्लाई वाटर नालियों में बह जाता है, जिससे न केवल बहुमूल्य पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.