जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत पागला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया लखीलाल मरांडी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आपसी भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कमिटी के रूद्र प्रताप सिंह, विवेक दे, ओम प्रकाश सिंह, आकाश दे सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...