जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: जामताड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पशु चोरी और तस्करी की ऐसी घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होने कहा कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही गोवंश चोरी की घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। कहा कि रात के अंधेरे में घरों और गोशालाओं से मवेशी चोरी किए जा रहे हैं। इससे पशुपालकों में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस के सामने भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और गिरोह का पता लगाने की चुनौती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...