जामताड़ा, नवम्बर 3 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के रांगाशोला गांव के बनपाड़ा टोला निवासी वृद्ध महिला बदोनी टुडू ने गांव के ही 14 लोगों पर निर्माणाधीन अबुआ आवास की दीवार तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने 02 नवंबर को थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आवेदन में बदोनी टुडू ने आरोप लगाया है कि बीते 13 अक्टूबर को गांव के 14 लोग लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और निर्माणाधीन अबुआ आवास की दीवार तोड़ दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने आवश्यक कार्य के कारण थाना में आवेदन देने में देरी होने की बात कही है। इस मामले में कांड संख्या 64/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर 14 लोगों को नामजद आरोपी बन...