जामताड़ा, अगस्त 27 -- Jamtara News: नगर पंचायत क्षेत्र के सुभाष चौक रेलवे पुल के समीप से नूरमोहल्ला जाने वाली सड़क पर बना नाली का स्लैब टूट गया है। स्लैब टूटने के कारण वहां सुरंगनुमा गड्ढा बन गया है, जो कभी भी बड़े हादसे का वजह बन सकता है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि इस रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्री के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली का स्लैब काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। टूटे हुए स्लैब के कारण नाली का बड़ा हिस्सा खुल गया है और सुरंग जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण विशेषकर रात के समय लोगों को काफी सावधानी बरतकर आवागमन करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी अ...