Jamtara News: नारायणपुर सीएचसी में ओपीडी ठप
जामताड़ा, जुलाई 17 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल जामताड़ा में गुरुवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर घटना की निंदा की तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग की। सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर सभी कर्मी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना-प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.