जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम है। परिजन ने कुंडहित थाना क्षेत्र के चरकमारा निवासी मनोज सोरेन पर किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बिंदापाथर थाना कांड संख्या 59/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी और नामजद व्यक्ति की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले में किसी क...