जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जामताड़ा में बुधवार को नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ डीसी आलोक कुमार ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण व माल्यार्पण से किया। इसके बाद विद्यालय की डीसी आलोक कुमार व प्राचार्या डॉ प्रीति कुमारी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व एनसीसी कैडेटों ने डीसी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। लौंगडिंग के विद्यार्थियों की प्रस्तुति बनी आकर्षण: यह भी पढ़ें- प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शुरू हुआ नवोदय- अवनीशसंस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य...