Jamtara News: थानारडीह विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जामताड़ा, अगस्त 27 -- Jamtara News: करमाटांड़। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह गांव में 22 अगस्त की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऊपरभीठरा गांव निवासी इरशाद अंसारी और सोहेब शेख शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे, एसआई विकास कुमार तिवारी और पुलिस बल ने मंगलवार रात ऊपरभीठरा गांव में इरशाद अंसारी के पुराने घर पर छापेमारी की।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया यहां से करमाटांड़ थाना कांड संख्या 62/26 के प्राथमिकी अभियुक्त इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इरशाद के बयान के आधार पर पुलिस ने सोहेब शेख के घर पर छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.