Jamtara News: तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश
जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और स्ट्रीट वेंडरों को हुई। स्कूल की छुट्टी के समय बारिश होने से कई बच्चे भींगते हुए घर लौटे। वहीं, लगातार बदलते मौसम से सब्जी उत्पादकों की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में लगी लत्तेदार सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। बेल पर लगी सब्जियों के पौधे गिरने और फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर, बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: गुरूवार को भी रूक-रूककर हो रही बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर रोजी-रोटी चलाने वाले स्ट्रीट वेंडरों का कारोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.