Jamtara News: तालाब के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत
जामताड़ा, अगस्त 7 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित हलुदकनाली गांव के रहने वाले लगभग 35 वर्षीय युवक रवि कोल की तालाब में डूबने से शुक्रवार को अकाल मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, रवि कोल दोपहर के समय गांव के समीप स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान किसी अनहोनी का शिकार होकर वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास के लोगों को जब तक हादसे का अहसास होता, तब तक वह पानी में पूरी तरह समा चुका था। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे बचाने और खोजने का प्रयास किया, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तुरंत मिहिजाम थाना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर राहत कार्य सूचना मिलते ही पुलिस टीम बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.