Jamtara News: डीसी के जनता दरबार में 20 फरियादियों ने सुनाई समस्या
जामताड़ा, सितम्बर 8 -- Jamtara News: जामताड़ा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त अलोक कुमार ने जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 20 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई। जनता दरबार में जमीन विवाद, पेंशन, आवास, राशन, सड़क, बिजली, रोजगार सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदन की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.