Jamtara News: डीएपी अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत की जांच
जामताड़ा, अगस्त 1 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर डीएपी खाद बेचने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जिला कृषि विभाग की टीम ने नाला प्रखंड के कई खाद दुकानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खाद की दुकानों पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन लाइसेंस निलंबितशिकायत की जांच गेड़िया गांव निवासी किसान भोला सिंह की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, कृषि इंस्पेक्टर इंदू शेखर पोद्दार तथा बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय यादव ने गेड़िया स्थित गेड़िया फर्टिलाइजर दुकान की जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और दुकानदार साधन मंडल का बयान दर्ज किया गया। फिलहाल दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्टॉक एवं बिक्री का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.