जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर डाक बंगला के समीप गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव निवासी राजू दास के 20 वर्षीय पुत्र अरुण दास के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने मामा के घर पोस्ता गांव में रह रहा था। जानकारी के अनुसार अरुण दास गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान डाक बंगला के समीप उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नारायणपुर पुलिस को दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाकर भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ...