जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित झारखंड स्कूल आइडल सुर और ताल संग्राम की दुमका प्रमंडल स्तरीय डांस प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तालपोखरिया की छात्रा जोशना मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश कांति मंडल ने बताया कि जोशना ने नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- इंडोर स्टेडियम में झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज 2026 का आयोजन यह भी पढ़ें- Kodarma News: टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोडरमा...