जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: जुम्मन मोड़-लोधरिया मुख्य सड़क मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबेरिया गांव के समीप मंगलवार दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी चिराउद्दीन अंसारी (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चिराउद्दीन अंसारी तालाब में स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जुम्मन मोड़ की ओर से धनबाद जिले के लोधरिया की ओर जा रहे ट्रेलर (जेएच 42 जीए 1969) की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चिराउद्दीन को इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: कोयला लदा हाइवा की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौ...