Jamtara News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जामताड़ा, अगस्त 31 -- Jamtara News: नारायणपुर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी मोड़ के समीप सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खरकोकुंडी गांव निवासी हेमंत रजक (55) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत रजक गाय को पानी पिलाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरकोकुंडी मोड़ के समीप स्टेट हाईवे पार करने के क्रम में पांडेयडीह की ओर से आ रहे ट्रक (एनएल01क्यू 2328) की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।सूचना मिलने पर नारायणपुर बीडीओ कमलेश कुमार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.