जामताड़ा, अक्टूबर 10 -- चमेली देवी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं झारखंड आंदोलन के महानायक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जामताड़ा के पूर्व दिवंगत विधायक विष्णु भैया की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ झामुमो नेत्री चमेली देवी ने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। साथ हीं दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुलाकात के दौरान चमेली देवी ने कहा कि स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन का उनके दिवंगत पति विष्णु भैया के प्रति हमेशा पुत्रवत स्नेह और आत्मीयता रही। उन्हें रूपी सोरेन से ...