Jamtara News: जेवरात लेने व दहेज मांगने का आरोप, तीन पर केस
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पल्टा गांव में मारपीट कर जेवरात ले लेने, धमकी देने और दहेज की मांग करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पल्टा गांव निवासी सेबुन खातून, पति जबारुद्दीन अंसारी ने अपने पति जबारुद्दीन अंसारी, सास बसीरा खातुन और ससुर सोहराब मियां को नामजद करते हुए नारायणपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में सेबुन खातुन ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके जेवरात ले लिए। इसके अलावा दहेज की मांग करते हुए धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 168/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप पुलिस मामले की जांच-पड़ताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.