जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: रांची में चल रहे जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को लेकर शनिवार को जामताड़ा के छात्रों ने प्रेस वार्ता आयोजित की। राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि झारखंड के हजारों युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा, परिणाम एवं नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े विवादों के कारण उनके बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनछात्रों की मांगें छात्र निर्भय मंडल ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं एवं नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। वहीं छात्र राकेश मंडल ने कहा कि सरकार को आंद...