Jamtara News: जेटेट परीक्षा को लेकर 20 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
जामताड़ा, अक्टूबर 31 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 का आयोजन 20 परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश सुबह पांच बजे से परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा के तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक,हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान और विस्फोटक ले जाने पर प्रतिबंध,जेरॉक्स दुकान, खाने-पीने के ठेले और वाहनों की पार्किंग पर रोक,ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध एवं रैली, समारोह, प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार और बैठक आयोजित करने पर रोक लगाई गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.