जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: कानगोई विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंगलवार को खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोग के आयोजन के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा मंदिर की जर्जर स्थिति पर गहन चर्चा की।

मंदिर की स्थिति विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लगभग 80 वर्ष पुराने इस जीर्ण-शीर्ण मंदिर भवन को ध्वस्त कर नए सिरे से आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जाए। जानकारी के अनुसार ​1951 में स्थापित यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का एक प्रमुख केंद्र रहा है। हालांकि, समय के साथ मंदिर का अधिकांश हिस्सा जर्जर हो चुका है और इसके क्षतिग्रस्त हिस्सों की लगातार मरम्मत करनी पड़ रही है। अब समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने मिलकर इसे आधुनिक और भव्य रूप देने का बीड़ा उठाने का मन बना लिया है।

निर्माण कार्य की योजना खास बात यह है कि निर...