जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: प्रखंड सभागार कुंडहित में बुधवार को सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Godda News: ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरूप्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक सोहराब अली एवं अजीत मुर्मू की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के उद्देश्य, महत्व एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जीपीडीपी ग्राम पंचायतों के लिए संवैधानिक रूप से अनिवार्य योजना है। इसका उद्देश्य पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Chatra N...