जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- Jamtara News: पुलिस-पब्लिक को-ऑपरेशन के तहत शहर को तीन बीट में बांटकर बीट पुलिसिंग शुरू किए जाने के दूसरे दिन ही बीती रात थाना क्षेत्र के राजबाड़ी मोहल्ले में एक बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है।

चोरी का विवरण धनबाद रेल जीआरपी में एसआई के पद पर कार्यरत सुभाष मुर्मू के बंद घर में चोरों ने स्टोर रूम का वेंटिलेटर तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दरअसल सुभाष मुर्मू के भांजे का रविवार को निधन हो गया था। इस कारण रविवार सुबह उनका पूरा परिवार गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के धमनी गांव स्थित अपने पैतृक घर चले गए थे।

पुलिस की कार्रवाई सोमवार शाम उनका पूरा परिवार जामताड़ा लौटे। उसके बाद घर में चोरी का पता चला। जांच...