Jamtara News: जामताड़ा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, एक्सपायरी सामान मिला
जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरूवार को जामताड़ा सदर थाना क्षेत्रन्तर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर एक्सपायरी खाद्य सामग्री और साफ-सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पवन चौधरी के नेतृत्व में सदर क्षेत्र स्थित गणपति ट्रेडर्स, विक्रम मंडल, गुप्ता ड्राई फ्रूट्स, रॉयल फार्म्स और डी के ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गणपति ट्रेडर्स में एक्सपायरी पेय पदार्थ मिले। जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं विक्रम मंडल के प्रतिष्ठान में भी एक्सपायरी पेय पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर नष्ट कराया गया। विक्रम मंडल और रॉयल फार्म्स में साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.