जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: जामताड़ा थाना क्षेत्र के पॉपुलर नर्सिंग होम मुख्य सड़क स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब पांच बजे सोने के आभूषण खरीदने पहुंचे दो लोगों पर दो लॉकेट गायब करने का आरोप लगा है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घटना का विवरण सिद्धि ज्वेलर्स के मालिक दीनदयाल अग्रवाल के अनुसार, दो लोग सोने का सामान खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने सोने के लॉकेट दिखाने को कहा। दुकान मालिक उन्हें लॉकेट दिखाने लगे। इसी दौरान दोनों ने कथित रूप से दो लॉकेट गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने कहा कि वे महिला ग्राहक को लेकर वापस आएंगे और दो हजार रुपये अग्रिम देकर दुकान से चले गए।

पुलिस की कार्रवाई काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर दुक...