जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव में दूसरी की जमीन खरीदने के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद तीनों घायलों का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती करवाया गया।

घटना का विवरण जहां पर घायलों का इलाज कराने के दौरान घायलों के पिता थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव निवासी अब्दुल खुदूस अंसारी ने बताया कि दक्षिणीडीह गांव में हम अपने हीं गांव के भरत तूरी से जमीन खरीदे थे। परन्तु इसी गांव के दुसरे पक्ष के लोग उसी जमीन को खरीदना चाहते थे। जिसको लेकर गांव में फैसला करने को लेकर पंचायती हो रही थी।

मारपीट की घटना तभी अचानक गांव के हीं द...