जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त आलोक कुमार के समक्ष रखीं। सुनवाई के दौरान छह माह तक बिजली बिल नहीं मिलने और अचानक छह लाख रुपये का बकाया बिल थमा दिए जाने का मामला प्रमुखता से सामने आया। मौके पर डीसी ने इसे गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिजली विभाग के स्थानीय कार्यालय में शिकायत करने पर उसे तकनीकी गड़बड़ी बताकर दुमका कार्यालय जाने को कहा गया। इस पर उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि तकनीकी समस्या का समाधान विभागीय स्तर पर ही किया जाए और उपभोक्ता को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- Saraikela News: साप्ताहिक जनता ...