जामताड़ा, अगस्त 5 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से आये करीब 45 से अधिक आमजनों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने, भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अवैध रूप से कब्जा, प्रधान द्वारा प्रताड़ित किए जाने, दिव्यांगता पेंशन योजना से जोड़ने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, नाली की मरम्मती, अंचल कार्यालय से नकल नहीं मिलने, कम मात्रा में राशन (चना दाल) देने की शिकायत, रास्ता निर्माण, आवास की समस्या, दूसरी किस्त नहीं मिलने, भू अर्जन मुआवजा आदि से संबंधित समस्याओं को सुना।

शिकायतों का समाधान साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु सं...