जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा युवा मंच के तत्वावधान में गांधी मैदान से न्याय मार्च निकाली गई। गांधी मैदान से निकला न्याय मार्च सुभाष चौक, मुख्य बाजार और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए इंदिरा चौक पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में झामुमो छात्र मोर्चा का प्रदर्शनप्रदर्शन की मांगें वहीं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्र आंदोलनों पर बल प्रयोग बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के समापन पर जामताड़ा युवा मंच ने राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र भेजने की घोषणा की। इस प्रदर्शन का...