जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में शुक्रवार को सहिया साथी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण, मिजिल्स के प्रकोप, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन समेत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सहिया साथी को अपने-अपने क्षेत्र में छूटे हुए बच्चों को चिह्नित कर उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण और सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह ने नियमित टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नारायणपुर प्रखंड के अमजोरा, लखनुडीह, पेटारी और चंपापुर सहित अन्य गांवों में मिजिल्स के प्रकोप को देखते हुए सहिया साथी को घर-घर जाकर सर्वे करने और इसकी रिपोर्ट जमा कर...