Jamtara News: छह सूत्री मांगों को लेकर सीआरएमसी का धरना
जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने शुक्रवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। एनएफआईआर से संबद्ध सीआरएमसी की ओर से चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सामूहिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने एकजुट होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की आवाज बुलंद की। आंदोलन के माध्यम से यूनियन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सीआरएमसी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेलकर्मी पूरी निष्ठा और मेहनत से देश की रेल व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.