Jamtara News: चिरेका में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के साथ जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ
जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: लोक प्रशासन में नैतिक आचरण, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य सेचिरेका में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण की संस्कृति स्थापित करना है। सोमवार को चिरेका के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने प्रशासनिक भवन प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर इस सप्ताह का औपचारिक उद्घाटन किया। इस समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी एस सुरेंद्रन, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चिरेका इकाई के डानकुनी, विभिन्न कार्यालयों तथा कारखानों में भी कर्मचारियों ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.