Jamtara News: चिरेका के ट्रैक्शन मोटर शॉप में दिखा जंगली साही, वीडियो वायरल
जामताड़ा, सितम्बर 6 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल कारखाना (चिरेका) के ट्रैक्शन मोटर शॉप परिसर में एक जंगली साही के आराम से विचरण करने का मामला सामने आया है। शनिवार को कारखाने के अंदर घूमते इस दुर्लभ जीव का किसी कर्मचारी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जंगली साही कारखाने की भारी-भरकम मशीनों और उपकरणों के बीच बेखौफ होकर घूम रहा है। काम के दौरान अचानक इस तरह के जंगली जीव को देखकर कर्मचारियों में कौतूहल और डर दोनों का माहौल बन गया।हालांकि, साही ने किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद कारखाने के आसपास स्थित झाड़ियों में गायब हो गया। उल्लेखनीय है कि चिरेका का वृहद परिसर हरे-भरे जंगलों और झाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसके कारण अक्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.