जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के ठेकबहियार गांव में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीतू देवी ने की। बैठक में सहिया साथी नीतू देवी एवं स्वास्थ्य सहिया आसमुन बीबी ने ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों से गांव में व्याप्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद समस्याओं के समाधान को लेकर स्वास्थ्य योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव-मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। साबुन से हाथ धोने के फायदे भी बताए गए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महिला-बाल सभा में तय होंगी गांव की विकास प्राथमिकताएं य...