जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- जामताड़ा लीग में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की जीत Jamtara News: शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर लीग 2026-27 का दूसरा मैच सोमवार को आउटडोर स्टेडियम में पायोनियर क्रिकेट क्लब जामताड़ा और लक्ष्य क्रिकेट अकादमी जामताड़ा के बीच खेला गया। मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। पायोनियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने 25.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी की जीत में गौरव शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 60 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, चिन्मय चिराग झा ने 45 गेंदों पर 28 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमित राणा ने पांच ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अनुराग कुमार न...