जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: कुंडहित प्रखंड के सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय के सभागार में शनिवार को अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ की गई। गोष्ठी के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं उससे संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालयों में नामांकन, विद्यार्थियों का पंजीकरण, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण तथा विद्यार्थियों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में मध्याह्न भोजन व्यव...