जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। बीडीओ कमलेश कुमार दास और सीओ देवराज गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर बीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके बाद गांधी जयंती के अवसर पर कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ और सीओ ने संयुक्त रूप से जल सहियाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान इसके बाद अधिकारियों ने जल सहियाओं के साथ मिलकर ...