Jamtara News: गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगाए गए टीके
जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के दलदला, नयाडीह, चिहुंटिया एवं नौहथिया गांव में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम बेबी पुष्पा, ममता कुमारी, रेणु कुमारी एवं रिंकू कुमारी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर में ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर सहित नियमित टीके लगाए गए। साथ ही महिलाओं को टीकाकरण के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान एएनएम और स्वास्थ्य सहियाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों के बारे में जागरूक किया। अस्थायी परिवार नियोजन विधि अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का भी वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.