जामताड़ा, नवम्बर 3 -- दुर्गंध की शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई Jamtara News: गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर बस स्टैंड के समीप फैले दुर्गंधयुक्त केमिकल की समस्या को हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद सोमवार को प्रशासन ने पहल की। बीडीओ कमलेश कुमार दास ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्थल की साफ-सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को दुर्गंध से राहत मिली। हिन्दुस्तान के 2 नवंबर के अंक में नारायणपुर बस स्टैंड के पास फैले केमिकल से लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर के माध्यम से दुर्गंध के कारण लोगों को हो रही परेशानी को सामने लाया गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। समस्या से राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन ...