जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- Jamtara News: एसपी शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा-व्यवस्था सहित सभी प्रकार के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि सितंबर में जिला अन्तर्गत वारंट निष्पादन सहित कुल 226 गिरफ्तारी की गई है। साथ हीं विभिन्न कांडों में वांछित 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षकों को महत्वपूर्ण अपराध में फरार चल रहे अपराधकर्मियों का अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों सहित नये प्रतिवेदित कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने को कहा। जेल से छुटे हुए महत्वपूर्ण कांडों के ...