Jamtara News: कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की समीक्षा
जामताड़ा, नवम्बर 21 -- कुष्ठ उन्मूलन और टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने की। बैठक में नौ से 23 दिसंबर तक चलने वाले कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही नियमित टीकाकरण को मजबूत बनाने और मिजिल्स (खसरा) के संभावित प्रकोप को देखते हुए घर-घर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी एएनएम को माइक्रोप्लान के अनुसार अतिरिक्त टीकाकरण शिविर लगाने को कहा। उन्होंने टीकाकरण से वंचित और छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, गैर संचारी रोग (एनसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.