जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र के छोटागोविंदपुर से धतुला तक जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर हो चुकी है। करीब दो किलोमीटर लंबी यह कच्ची सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रही है। लगातार बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों ने बताया कि छोटागोविंदपुर से धतुला होते हुए प्रखंड मुख्यालय, पंचायत कार्यालय और हटिया बाजार आने-जाने का यही प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। विशेष रूप से नाटूलतला उच्च विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन जोखिम उठाकर इस सड़क से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि...